हजारीबाग, अप्रैल 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अंतर्गत गोसाई बलिया स्थित पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर बीएलओ 2 एवं बूथ अध्यक्षों के साथ एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं वंदे मातरम गान के साथ किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव एवं संचालन सुमन गिरि ने किया। मुख्य वक्ता हजारीबाग जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक कुणाल किशोर दुबे ने विस्तार पूर्वक एसआईआर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मतदाता को चिह्नित कर बीएलओ के साथ मिलकर पार्टी के द्वारा बीएलओ 2 बनाया गया है। इसमें एकसाथ मिलकर कार्य करना है, संदिग्ध वोटरों को हटाना है, नये मतदाता को जोड़ना है। साथ ही साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण...