महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जनपद में प्रचलित एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति, पारदर्शिता और वर्तमान स्थिति से सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद में एसआईआर कार्य निर्धारित समयसीमा और मानकों के अनुरूप संचालित है। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी बीएलओ और संबंधित कार्मिकों द्वारा गांव व वार्डवार भ्रमण कर घर-घर सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और सभी स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से ही इसे सुचारु व सफल बनाया जा सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.