एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्रवाई : एसडीओ
देवघर, जुलाई 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। एसडीओ कार्यालय कक्ष में बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर (15-देवघर) रवि कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान में संचालित एसआईआर (विशेष निरीक्षण/सत्यापन) प्रक्रिया के तहत फॉर्म वितरण और डिजिटलीकरण के कार्यों को शत-प्रतिशत और त्रुटिहीन तरीके से ससमय पूरा करना है। बैठक के दौरान कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्य को सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए प्रत्येक सुपरवाइजर वार विशेष टीमों का गठन करने का निर्देश दिया गया। यह टीमें जमीन पर जाकर फॉर्म वितरण और उनके डिजिटलीकरण के कार्य को गति देंगी। यह भी पढ़ें- एसआईआर अभियान का डीसी ने लिया जायजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.