एसआईआर प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखने पर जोर
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बन्ना गुप्ता ने नागालैंड के जलुकी, पेरेन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रोजी थॉम्पसन के नेतृत्व में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बन्ना गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है, लेकिन किसी पात्र मतदाता का नाम अनुचित रूप से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा मतदाता जागरूकता बढ़ाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.