एसआईआर प्रक्रिया में कोई भी योग्य मतदाता न छूटेः आयुक्त
चाईबासा, अगस्त 19 -- चाईबासा, संवाददाता। सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार ने निर्देश दिया है कि एसआईआर की प्रक्रिया में कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर आयुक्त ने मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप संपन्न कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: एसआईआर : पारदर्शी व त्रुटिरहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.