लखनऊ, अप्रैल 10 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि एसआईआर की प्रक्रिया गैर कानूनी है और लोकतंत्र के साथ धोखा है। यह जनता के मतदान संबंधी अधिकारों का हनन है। उन्होंने शुक्रवार को एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में आरटीआई एक्टिविस्ट अंजलि भारद्धाज ने जब चुनाव आयोग से आरटीआई में एसआईआर संबंधी पत्रावली और आदेशों की कॉपी मांगी तो चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव ने जवाब में बताया कि आयोग में एसआईआर और उसके आदेश संबंधी कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं है। न ही कोई आदेश जारी किया गया है।अजय राय ने कहा कि तब क्या एसआईआर भाजपा के आदेश पर हो रही है? दूसरी तरफ संविधान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे व्यापक पैमाने पर एसआईआर कराई जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में एसआईआर के दौरान ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.