लोहरदगा, सितम्बर 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने एसआईआर, मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखा।एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया सीधे नागरिकों के मताधिकार से जुड़ी है। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची में हुए जोड़, विलोपन और संशोधनों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कर उसके निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली और डेटा प्रबंधन को लेकर भी स्वतंत्र जांच अथवा ऑडिट की मांग की। यह भी पढ़ें- 28 सितंबर के विरोध मार्च की तैयारी में जुटी कांग्रेस उन्होंने कहा...