एसआईआर प्रक्रिया के लिए बीएलए को प्रशिक्षित करेगा झामुमो
पाकुड़, जून 8 -- धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 12 जून को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के पाकुड़ आगमन की तैयारियों पर रणनीति बनाई गई। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलए 2 के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण के तहत सभी प्रखंडों में नियुक्त पर्यवेक्षक सक्रिय रहकर क्षेत्र का भ्रमण करें, ताकि किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे। उन्होंने बताया कि 12 जून की विस्तारित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.