धनबाद, अप्रैल 27 -- धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से हीरापुर में रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में संतोष राय ने कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया, बूथ प्रबंधन तथा संगठनात्मक मजबूती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर रखेंगे। वर्तमान समय में जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाना अत्यंत आवश्यक है। एसआईआर चुनाव प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने पाटन में बीएलए को किया प्रशिक्षित यह केवल मतदाता सूची के संशोधन का कार्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबू...