एसआईआर पर तत्काल अंतरिम रोक लगे, मतदाताओं के अधिकार छीनने की हो रही कोशिश : प्रदीप यादव
दुमका, अक्टूबर 16 -- कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी अब सामने आ गई है। शुक्रवार को दुमका स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लड़ाई के कारण ही मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई गई है। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्ष 1950 में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम बनाया गया था और इसके आधार पर वर्ष 1960 में मतदाता पंजीकरण नियमावली बनी। इसमें मतदाता सूची तैयार करने और उसके पुनरीक्षण से संबंधित प्रावधान निर्धारित हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.