गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिला के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन पिछले चार महीनों से एसआईआर को लेकर सुनियोजित तरीके से झूठ, भ्रम और डर फैलाकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अविश्वास पैदा करना और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि संसद में एसआईआर पर हुई चर्चा ने कांग्रेस की झूठ की राजनीति को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची के सत्यापन का अधिकार नहीं है, संविधान का खुला अपमान है। अनुच्छेद 327 चुनाव आयोग को मतदाता सूची तैयार करने, संशोधित करने और उसकी शुद्धता सुनिश्चित करने का पूर्ण अधिकार देता है, लेकिन कांग्रेस को न संविधान की चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.