एसआईआर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया मंथन
जमशेदपुर, मई 30 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने गुरुवार को पटमदा स्थित प्रधान भवन, बेलटांड़ चौक में प्रखंड समिति एवं कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर को लेकर बैठक की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विक्टर सोरेन ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी, सजगता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- दुलमी झामुमो प्रखंड कार्यालय में पंचायत बूथ स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम के बाद पटमदा प्रखं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.