एसआईआर पर जनजागरूकता को जागरूकता रथ रवाना
लोहरदगा, जुलाई 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाताओं के बीच व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय परिसर, लोहरदगा से निर्वाचन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता तक आवश्यक जानकारी पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी संबंधित प्रखंडों की पंचायतों तथा नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में भ्रमण कर नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, गणना प्रपत्र भरने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण में सभी का सहयोग जरूरी : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.