वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। विधान परिषद की संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान की ओर से काशी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सम्मेलन का आयोजन 13 और 14 मार्च को होगा। अध्यक्षता विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। वे देर शाम सर्किट हाउस भी पहुंच गए हैं। विधान परिषद सचिवालय के समीक्षा अधिकारी पुनीत दुबे ने बताया कि कैंटोनमेंट स्थित होटल क्लार्क्स में यह सम्मेलन होगा। इसमें सभी दलों के एमएलसी, पूर्व एमएलसी समेत 100 लोग शिरकत करेंगे। दुबे के मुताबिक दो दिनों तक एसआईआर की विशेषता पर मंथन होगा। गौरतलब है कि विधान परिषद की ओर से हर वर्ष अलग-अलग मुद्दों पर प्रदेशस्तर पर संगोष्ठी होती है। इस वर्ष यह आयोजन वाराणसी में हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...