रांची, मई 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के जरिये भारत निर्वाचन आयोग को मांग पत्र सौंपा। इसमें मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाने व मैपिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कई मांगें रखी हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार को पार्टी के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पत्र सौंपा। साथ ही एसआईआर 2026 अनमैप्ड वोटर लिस्ट पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन विभाग का आभार जताया। हालांकि, पार्टी ने चिंता जताई कि अब तक सिर्फ 73.74% वोटरों की ही मैपिंग हुई है।शाहदेव ने कहा कि जिलों में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त और जिला निर्वाचन क...