एसआईआर पर कांग्रेस की बैठक,कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
साहिबगंज, मई 18 -- बरहेट । कांग्रेस प्रखंड कमेटी की विशेष बैठक स्थानीय हाई स्कूल मैदान में सोमवार को प्रखंड उपाध्यक्ष रागिब आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बरकत खान शामिल हुए । जिलाध्यक्ष ने प्रखंड कमेटी सदस्यों के साथ प्रखंड के सभी पंचायतों में बूथ कमेटी गठन को लेकर चर्चा की। एसआइआर और जनगणना को लेकर भी कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने की बात कही । जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा अगले महीने से एसआइआर लागू होगा । इससे पहले सभी पंचायत से बीएलए 2 का फॉर्म भरकर जमा करने का निर्देश दिया । मौके पर जिला महासचिव कमरूल हक, छोटो हांसदा, प्रखण्ड महासचिव फरीद अंसारी , प्रखंड उपाध्यक्ष रागीब आलम ,मंडल अध्यक्ष अफजल अंसारी, हराधन तुरी, अख्तर अंसारी, खोगेन दास, करुण केवट, अब्दूल अंसारी, नुरमोहम्मद आदि थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.