संभल, फरवरी 3 -- जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) नोटिसों की सुनवाई बुधवार को तहसील सभागार और ब्लॉक कार्यालयों में हुई। फार्म में नाम, पता, उम्र और अन्य विवरणों में त्रुटियों के कारण सुबह से ही लोग नोटिस का जवाब देने और नाम कटने से बचाने के लिए तहसील और ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में भारी भीड़ उमड़ी रही। खराब मौसम के बावजूद लोग जरूरी दस्तावेज लेकर आए, लेकिन पुराने रिकॉर्ड जुटाने में दिक्कतें आने से कई बार लौटना पड़ा। तहसील प्रशासन ने सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए थे, लेकिन लंबी कतारों और कागजात की अधूरी जानकारी के कारण दिनभर अफरातफरी का माहौल बना रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत शादी के बाद दूसरे राज्य या जनपद से आई महिलाएं और बुजुर्ग इस प्रक्रिया में सबसे अधिक परेशान दिखे। कई महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.