उरई, जनवरी 29 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक में एसआईआर नोटिस का जवाब दिया गया। इस प्रक्रिया के दौरान नायब तहसीलदार रोहन पंत उपस्थित रहे। चुनाव आयोग के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' अभियान के तहत दिया गया है। ब्लॉक के बावली, कुरचौली, सजेरा, अर्जुनपुरा ककरौली, नदीगांव, सिकंदरपुर, गणेशपुरा, सलैया, महेशपुरा और रूपपुरा सहित कई गांवों में वोट बनवाने की प्रक्रिया जारी है। नोटिस का जवाब देने के समय लेखपाल नरेंद्र झा और चंदन, वीरप्रताप चंदेल, जितेंद्र राठौर, जितेंद्र गोयल, अंकित अग्रवाल, सरस्वती नंदन, मुरारी लाल, अकील अहमद, बीएलओ शैलेंद्र कुमार और वीर सिंह ककरौली सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...