संभल, जनवरी 29 -- एसआईआर नोटिस का जवाब देने के लिए गुरुवार को ब्लॉक बनियाखेड़ा सभागार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक उनके जवाब लिए गए। बीएलओ द्वारा जिन मतदाताओं के मत बनने में दस्तावेज की कमी रह गई है उनके लिए एसआईआर नोटिस जारी किए गए हैं। जिससे दस्तावेज पूरे कर कर उनका वोट बनाया जा सके। अब लोग नोटिस का जवाब देने के लिए ईआरओ के पास पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ब्लॉक बनियाखेड़ा परिसर में जवाब देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्लाक सभागार में तीन ईआरओ ने एसआईआर नोटिस के जवाब लिए। जिसमें ईआरओ निरंजन ने 42, राजकुमार ने 65 तथा अख्तर रजा ने 30 नोटिस के जबाव दाखिल किए। जबकि प्रत्येक ईआरओ को प्रतिदिन 150 नोटिस का जबाव दाखिल किए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...