एसआईआर ने रोकी स्कूलों में आधार और अपार बनाने की रफ्तार
रांची, जुलाई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) ने स्कूलों में बच्चों के बन रहे अपार आईडी और आधार कार्ड की रफ्तार धीमी कर दी है। एसआईआर कार्य में शिक्षकों के बीएलओ और उनके सहयोगी के रूप में कार्य करने पर आधार व अपार बनाने का काम धीमा हो गया है। स्थिति यह है कि राज्य में करीब 61 फीसदी स्कूली बच्चों का ही अपार आईडी बन सका है, जबकि करीब 75 फीसदी बच्चों का आधार कार्ड बन चुका है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने सभी जिलों में 30 जून तक शत प्रतिशत नामांकित बच्चों का अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके सरकारी स्कूलों के 74,52,518 बच्चों में से 40,75,056 बच्चों का अपार आईडी बन सका है। अभी भी 33.77 लाख बच्चों का अपार आईडी बनाया जाना है। लोहरदगा में सबसे ज्यादा 76.25 प्रतिशत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.