एसआईआर ने दिलचस्प बनाया 2027 का विधानसभा चुनाव
बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। एसआईआर की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटे राजनेताओं में हलचल तेज हो गई है। जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर 1 लाख 38 हजार 423 वोट घटे हैं। इसमें सर्वाधिक बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में 49625 मतदाता घटे हैं, जबकि छपरौली में 44197 और बागपत विधानसभा क्षेत्र में 44601 मतदाता घटे हैं। राजनीतिक दल और राजनीति के जानकार यह गुणा भाग करने में लगे हैं कि इसका उन्हें कितना नफा और नुकसान होगा। हालांकि अभी तो भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, रालोद और आप सहित अन्य राजनीतिक दल इसको लेकर गहन चिंतन-मंथन करने में जुट गए हैं। यह तो समय ही बता पाएगा कि किसे इसका लाभ मिला और किसको नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं, एसआईआर में इतनी बड़ी संख्या में वोटों का घटना राजनीतिक दलों के लिए गहन समीक्षा का विषय बन गया है। रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.