नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को अधिकारियों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यभार को घटाने की मांग की। उन्होंने चिंता जताई कि दोहरी जिम्मेदारियों के कारण इन अधिकारियों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने इस बाबत उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार को लिखे पत्र में यादव ने कहा कि बीएलओ ड्यूटी कर रहे शिक्षक और सरकारी कर्मचारी शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों जिम्मेदारियों को निभाते हुए अत्यधिक दबाव में हैं।उन्होंने दावा किया कि देशभर में इस प्रक्रिया में लगे बीएलओ के बीच गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव...