एसआईआर ड्यूटी कर रहे बीएलओ के साथ दून में मारपीट
देहरादून, जून 22 -- एसआईआर ड्यूटी कर रहे बीएलओ के साथ गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र में रविवार को मारपीट की गई। आरोप दो सगे भाइयों पर है। शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार अमित कुमार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज मिसरासपट्टी में प्रवक्ता हैं। वर्तमान में ग्राम जैंतनवाला क्षेत्र में बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को वह नया बस्ती जूनियर हाई स्कूल के पास एसआईआर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान वहां सूरज मंडल और नीरज मंडल दोनों पुत्र रोशन मंडल आए और बिना किसी कारण के बीएलओ के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब अमित कुमार सिंह ने इसका विरोध किया और गाली देने का कारण पूछा तो दोनों भाई उग्र हो गए और सरकारी कर्मचारी पर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे। वहां मौजूद कुछ स्थानीय महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.