हल्द्वानी, जून 13 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का ने अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। दुम्का शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- माता या दादी का 2003 के मतदाता सूची में नाम तो कराये मैपिंग : एसडीओप्रगति का आकलन उन्होंने नैनीताल जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति का आकलन किया और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित करने पर बल दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके सेक्टर के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराए जाएं। प्रत्येक द...