एसआईआर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ
चम्पावत, जून 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में एसआईआर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। ये जानकारी डीएम मनीष कुमार ने वीसी के जरिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम को दी। निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन समेत अन्य कार्य जल्द करने को कहा। चम्पावत जिले में गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन करने का काम पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने वीसी के जरिए एसआईआर की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि चम्पावत में डिजिटाइजेशन का काम शत प्रतिशत कर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का काम भी समय से पूरा करने को कहा। डीईओ और ईआरओ बूथवार एएसडी सूची तैयार करने के निर्देश दिए।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.