बोकारो, मई 22 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 26) को लेकर सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें तैयारियों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें निदेशित किया गया कि एसआईआर को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहें। यह भी पढ़ें- SIR शुरू होने से पहले वोटर लिस्ट से मैपिंग का मौका, छूटे लोग करवा सकते हैं मैपिंगबीडीओ की बातें बीडीओ सह सीओ ईश्वर दयाल महतो ने कहा कि कोई भी वास्तविक मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए तथा किसी भी गलत मतदाता की प्रविष्टि नहीं होनी चाहिए। मृत मतदाताओं के सत्यापन में पूरी सावधानी बरतते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार के निकटतम सदस्य की गवाही के बाद ही सूची से नाम विलोपित...