एसआईआर को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, बीएलओ व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण
रामगढ़, जून 22 -- मांडू।निज प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025-26 के तहत आगामी 30 जून से शुरू होने वाले गणना चरण को लेकर मांडू प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 121 से 240 तक के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर किए जाने वाले सर्वेक्षण, एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं संग्रहण, एएसडीडी सूची तैयार करने तथा मतदाता सूची के अद्यतन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।बीडीओ यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.