चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने एसआईआर को सफल बनाने के लिए सभी कम्पयूटर ऑपरेटरों, सुपरवाइजर, नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में सभी को जानकारी दी गई की एसआईआर के कार्य में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना हैं। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को एसआईआर का पल पल का रिपोर्ट फोन से लिया जा रहा हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्ड में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसका निदान त्वरित किया जा रहा हैं। एसआईआर को धरातल पर उतारने के लिए बीएलओ, बीएलए-2 आपस में बैठक कर कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन साथ ही बीएलए-2, वॉलिंटियर तथा बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्र दे रहे हैं। साथ ही मत...