पलामू, जुलाई 12 -- छतरपुर। भाजपा की संगठनात्मक बैठक रविवार को व्यवसायी झुन्ना जायसवाल के प्रतिष्ठान परिसर में करते हुए राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की गई। एसआरईआर अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) के कार्यों पर विमर्श किया गया। पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में म...