वाराणसी, जनवरी 28 -- रोहनिया (वाराणसी)। बीरभानपुर स्थित आवास पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को कन्हैया लाल राजभर की अध्यक्षता में एसआईआर के बाबत बैठक हुई। जिसमें सेवापुर और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी ने भाग लिया। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाला फॉर्म 6 तथा फॉर्म 7 का वितरण किया। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर पर नजर रखे। किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। बैठक में सुजीत मास्टर, पखंडी बिंद, बबउ यादव, अनिल यादव, राम प्रकाश मास्टर, अजय यादव, अमलेश पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.