एसआईआर को लेकर सतर्क रहें कांग्रेस कार्यकर्ता: आजाद अंसारी
गुमला, मई 24 -- भरनो प्रतिनिधि। सिसई विधानसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक रविवार को भरनो के खरवागढ़ा में जुगल उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा कि एसआईआर भाजपा का बड़ा हथियार बन सकता है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहकर मतदाताओं की मदद करनी होगी। वहीं जुगल उरांव ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में नए युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। वहीं जिला महासचिव आशीषनाथ शहदेव ने कहा कि युवा कांग्रेस एक मजबूत संगठन है और कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ काम करना चाहिए। प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने भाजपा सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.