सराईकेला, जुलाई 3 -- सरायकेला। खरसावां स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जागरूकता अभियान के मुख्य उद्देश्यों को दर्शाते हुए सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक और संदेशप्रद पोस्टर बनाए। छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से विषय की महत्ता को बखूबी रेखांकित किया। इस अवसर पर प्राचार्य मंजू कुमारी हेंब्रम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक निधि तिर्की, डॉक्टर विशाल कुमार साहू, रिंकी ठाकुर, नीलिमा पाड़िया और अभिमन्यु पांडेय समेत अन्य शिक्षकों की भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने छात्रों के प्रयास की सराह...