एसआईआर को लेकर मुरहू प्रखंड में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
रांची, जून 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मुरहू में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिन्हा ने किया। शिविर में प्रखंड के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने एसआईआर कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में दर्ज करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में बीएलओ की भूमिका अहम: उपायुक्त इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.