सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। इसौली विधानसभा के मायंग में आयोजित सपाइयों की बैठक में एसआईआर पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र और प्रदेश में भी है। वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ देना चाहिए। एक वोटर लिस्ट से सभी चुनाव होंगे तो फर्जी वोट अपने आप समाप्त हो जाएगा। सपा के सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर वोटर लिस्ट में नाम देख लें। जिससे किसी का नाम छूटने न पाए। पूर्व विधायक सोनू सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सभी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं। जिससे 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव व जिला महासचिव सलाउद्दीन ने भी एसआईआर पर जोर दिया। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, तेजिन्दर सिंह , दीपू श्रीवास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.