चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- एसआईआर-2026 के तहत मनोहरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर दावे-आपत्तियों और दस्तावेजों की जांच समेत अन्य कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय ईश्वर पाठक प्लस टू विद्यालय परिसर में शिविर आयोजित कर दो मतदान केंद्रों से जुड़े कुल 292 लोगों के दावों, आपत्तियों, दस्तावेजों की जांच और मैपिंग सहित अन्य कार्यों का निपटारा किया गया। शिविर में बीडीओ शक्ति कुंज और सीओ प्रदीप कुमार स्वयं मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान पंचायत की मुखिया ज्योतिष ओड़िया, पंचायत सचिव ब्रज बाला, बीएलओ रोजलीन समेत अन्य बीएलओ व कर्मियों ने कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने लोगों से एसआईआर से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपने मामलों का निष्पादन कर...