दुमका, जून 7 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भोला मांझी की अध्यक्षता मे शनिवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय रामगढ़ के परिसर मे एसआईआर को लेकर मासिक बैठक आहूत की गई। मंडल अध्यक्ष भोला मांझी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर अनमैप्ड लोगों की पहचान करें और उन्हें सूची में जोड़ने की प्रक्रिया में सहयोग करें।‌ बैठक में बूथ वार जिम्मेदारी तय करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने और छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने की बात कही गई। बैठक में जितलाल राय ने कहा की बैठक का मुख्य उद्देश्य फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर करना और किसी भी योग्य मतदाता का नाम न छूटना सुनिश्चित करना होता है। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर भाजपा की मासिक बैठक आयोजित आगे बताया कि चुनाव आयोग इस गहन पुनरीक्षण के तहत ...