गोंडा, दिसम्बर 17 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के मेहनौन विधानसभा में सपा पदाधिकारियों की बुधवार को एसआईआर की समीक्षा को लेकर स्व. चंद्रशेखर शुक्ला कृषक बालिका इंटर कॉलेज माधवगंज में एक बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि एसआईआर गोंडा-बलरामपुर प्रभारी सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व प्रत्याशी गौरा विधानसभा संजय विद्यार्थी रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों को एसआईआर के लिए लोगों को गांव और बूथों पर जाकर वोटरों की समीक्षा करनी होगी। इससे पहले सपा नेता राहुल शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में संजय विद्यार्थी ने कहा कि सपा सभी वर्गों का सम्मान करती है। एसआईआर की बढ़ी समय सीमा में पार्टीजन ज्यादा से ज्यादा लोगों का फार्म भरवाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.