चतरा, दिसम्बर 16 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में एसआईआर को लेकर सोमवार को बीएलओ के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम ने किया, जबकि संचालन बीपीआरओ राकेश प्रसाद ने किया। बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे मैपिंग कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले समय में शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण करने तथा मैपिंग को पूरी तरह से सही एवं पारदर्शी तरीके से करने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 से संबंधित पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर एसआईआर में जोड़ा जा रहा है, ताकि उनका नाम वर्ष 2026 की मतदाता सूची में शामिल किया जा सके अधिकारियों ने बीएलओ को कार्य में गंभीरता बरतने एवं घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.