एसआईआर को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक
गुमला, मई 20 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को एसआईआर अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सभी बीएलओ और सुपरवाइजर शामिल हुए।बैठक में बीडीओ ने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर अपनी तैयारी पूरी रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मतदाता का नाम एसआईआर में छूटना नहीं चाहिए।बैठक में अनमैपिंग वोटर की समीक्षा, मैपिंग से संबंधित रिपोर्ट-1 और रिपोर्ट-2 तैयार करने तथा नेशनल हाउसिंग नंबर पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि प्रपत्र-6 और प्रपत्र-8 को ऑनलाइन करने के लिए अब एड्रेस प्रूफ और डेट ऑफ बर्थ प्रूफ में आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। मौके पर मनिता कुमारी समेत सभी सुपरवाइजर, कर्मी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.