एसआईआर को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
बोकारो, जून 22 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय चंदनकियारी के सभागार में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र-37 चंदनकियारी के मतदान केंद्र संख्या 213 से 312 तक के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें मतदाताओं की मैपिंग, गणना प्रपत्र अपलोड करने की प्रक्रिया, प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, मतदाताओं को सहायता प्रदान करने व अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान व सत्यापन संबंधी जानकारी दी गई। बीडीओ ने सभी कर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण बताया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.