सिमडेगा, जून 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ नैमन कुजूर की अध्यक्षता में एसआईआर अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ एवं कर्मी शामिल हुए। यह कार्यशाला आगामी 30 जून से शुरू होने वाले एसआईआर अभियान के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र के पोषक क्षेत्र में मैपिंग व अनमैपिंग मतदाताओं की गणना प्रपत्र को सही एवं त्रुटिहीन तरीके से भरने की प्रक्रिया समझायी गई। अभियान से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ ने सभी बीएलओ को अपने पोषक क्षेत्र के शतप्रतिशत वोटरों की मैपिंग अनमैपिंग व नाम की गलतियों में सुधार कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण प्रशिक्षण में बी...