बोकारो, अप्रैल 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार अंचल कार्यालय कक्ष में बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह अपर समाहर्त्ता मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव के साथ एक बैठक की गई। बैठक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मुमताज अंसारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों का विखण्डीकरण 1200 से अधिक मतदाताओं के होने के उपरांत किया जाना है, वैसे मतदान केन्द्र जिसमें मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने के 44 नये मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अनुमोदन प्राप्त है। बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो कि वृहत पैमाना पर होना है। जिसकी तैयारी हेतु सभी बी एल ओ को प्रशिक्षण दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.