एसआईआर को लेकर डीटीओ ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण, दिए निर्देश
सिमडेगा, जुलाई 13 -- जलडेगा, प्रतिनिधि।डीटीओ संजय कुमार बाखला द्वारा रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। तथा संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरीय पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि एसआईआर से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही न बरती जाए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही, सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संपादित करने तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.