उरई, फरवरी 3 -- उरई। एसआईआर के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम रवा पहुंचकर ग्रामीणों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रगति, नोटिस प्रक्रिया तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत गणना चरण में जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व में हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी है, उनको नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन नोटिसों पर विधिवत सुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्य 'कोई भी मतदाता न छूटे' को रेखांकित करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.