एसआईआर को लेकर झामुमो ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
जमशेदपुर, मई 14 -- बोड़ाम की कुईयानी पंचायत मंडप में मंगलवार को झामुमो की प्रखंड कमेटी की ओर से जनगणना एवं एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो ने की। मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन उपस्थित रहे। वहीं, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति और संगठन सचिव चन्द्रशेखर टुडू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। विक्टर सोरेन ने कार्यकर्ताओं को आगामी जनगणना प्रक्रिया और एसआईआर के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और जनभागीदारी से जुड़ा विषय बताया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- परगना बैजू मुर्मू से मिले झामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.