दुमका, अगस्त 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध तथा एसआईआर के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक दुमका परिसदन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने किया। यह भी पढ़ें- खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो चलाएगा जनजागरण अभियानबैठक की प्रमुख बातें बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल्दबाजी में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 पारित कराना झारखंड के हितों के साथ गंभीर अन्याय है। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने वाला कोई भी कदम राज्य की जनता स्वीकार ...