पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर। चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 जनवरी एवं रामगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 9 जनवरी को स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चमन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, टीकाकरण, पोषण आदि की जानकारी दी जाएगी। मेला संबंधी बैठक में संजीव कुमार सिंह, मनप्रीत सिंह, चैनपुर के सभी सीएचओ, एएनएम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.