चतरा, जून 12 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर चतरा जिले में गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। शहर से लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायत क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 13 व 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, अनमैप्ड मतदाता कराएं सत्यापनअभियान का उद्देश्य शहर में हर वार्ड और मुहल्लों में यह अभियान चल रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। बीएलओ टीम प्रत्येक परिवार से संपर्क कर मतदाताओं की जानकारी का मिलान कर रही है तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसआईआर: 13-14 जून को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंपबीएलओ की गति...