गाजीपुर, फरवरी 25 -- जमानियां (गाजीपुर )। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत आगामी चुनाव और एसआई आर प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने बीएलओ को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। और मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर दिया। एसडीएम ने बताया कि दावा-आपत्ति के निस्तारण को अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिनका कार्य निर्धारित समय सीमा में सत्यापन कर निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। इस कार्य में प्रधानों का बहुत सहयोग रहा है। मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर किया जाना है। ताकि एसआईआर प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमियां ना रह पाए। उन्होंने स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.