कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के नेहरु महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.जयवीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद लक्ष्यगीत और ध्येयगीत का सामूहिक गायन हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को मतदान जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का महत्व समझाया। इसके साथ ही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विषय पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बीएलओ गौतम ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ.आ...